Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई में जीतने वाली भारतीय टीम कानपुर में दूसरे टेस्ट में बंगलादेश से भिड़ेगी: BCCI

September 22, 2024

चेन्नई में जीतने वाली भारतीय टीम कानपुर में दूसरे टेस्ट में बंगलादेश से भिड़ेगी: BCCI

चेन्नई: भारत ने अगले सप्ताह कानपुर में बंगलादेश के साथ होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए चेन्नई टेस्ट मैच जीतने वाली टीम को उतरने का फैसला किया है। रविवार को चेन्नई में पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत को 280 रन से मिली जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये चेन्नई टेस्ट जीतने वाली टीम को बरकरार रखने की घोषणा की है। भारत ने आज मिली जीत के साथ ही दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के भारतीय टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें