Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने ड्रीमफॉल्क्स की सेवाओं में बाधा के कारण मुख्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर लाउंज एक्सेस बढ़ाया

September 23, 2024

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने ड्रीमफॉल्क्स की सेवाओं में बाधा के कारण मुख्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर लाउंज एक्सेस बढ़ाया

नई दिल्ली: अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) की ओर से रविवार को कहा गया कि वह बैंकों के साथ मिलकर देश के एयरपोर्ट्स पर लाउंज सर्विसेज को दोबारा से शुरू करने को लेकर तेजी से काम कर रहे हैं और अन्य एक्सेस प्रोवाइडर्स के मुख्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड को स्वीकार किया जा रहा है। ड्रीमफॉल्क्स की सेवाओं में बाधा आने के कारण भारत में एयरपोर्ट्स पर लाउंज एक्सेस में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अदाणी एयरपोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहा, यह ड्रीमफॉल्क्स सर्विसेज लिमिटेड (जिसकी लाउंज एक्सेस के लिए कई बैंकों के साथ साझेदारी है) द्वारा सेवाओं के अप्रत्याशित निलंबन के कारण है। यह प्रभावित एयरपोर्ट्स के साथ हुए सर्विस एग्रीमेंट का उल्लंघन है।

प्रवक्ता ने कहा, एएएचएल सर्विसेज को शुरू करने के लिए बैंक के साथ एक्टिव तौर पर काम कर रहा है। कंपनी ने आगे कहा कि उसके अनुरोधों के बावजूद ड्रीमफॉल्क्स के माध्यम से सर्विसेज को दोबारा शुरू नहीं किया गया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, अंतरिम विकल्प के तौर पर अदाणी की ओर से संचालित एयरपोर्ट्स द्वारा अन्य एक्सेस प्रोवाइडर के मुख्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड को लिया जा रहा है। इस दौरान हम यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। ड्रीमफॉल्क्स द्वारा जारी बयान में कहा गया कि वे सर्विसेज के अस्थायी निलंबन को समाप्त करने को लेकर काम कर रहे हैं।

ड्रीमफॉल्क्स ने कहा कि हम यहां स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारे एग्रीमेंट पूर्ण रूप से लागू रहेंगे। हम अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से अनुपालन कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता संचालन को पूरी तरह से सामान्य करना और यात्रियों की असुविधा को कम करना है। एएएचएल की स्थापना 2019 में हुई थी। मौजूदा समय में कंपनी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के एयरपोर्ट का संचालन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें