Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए सभी का हाल

September 23, 2024

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए सभी का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 23 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज षष्ठी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें सोमवार यानी 23 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि 
इंपॉर्टेंट निर्णय सोच समझकर करना चाहिए। आज कामों के कारण थकान हो सकती है। आय में अनिश्चितता की संभावना बन रही है। पुराना रोग उभर सकता है, जिसके कारण आपके पैसे ज्यादा खर्च होंगे। किसी के उकसावे में न आएं।

वृषभ राशि 
कारोबार का आज विस्तार आप कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना दिख रही है। पार्टनरों की हेल्प प्राप्त होगी। निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा। भाग्य का साथ दिन भर आपको मिलता रहेगा।

मिथुन राशि 
कहीं दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में गेस्ट का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के कारण आपके कार्य बनेंगे। निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा। कारोबार से आपको लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि 

नौकरी में सहयोगियों से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। दुष्ट जनों से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर आपको प्राप्त होगा। कारोबार में बुध्दिबल से आपकी उन्नति होगी।

सिंह राशि 
आज आर्थिक उन्नति आपकी होगी। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। निवेश करना शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक हेल्प आज आपको मिलेगी। समय आपका शुभ है, इसका आपको लाभ लेना चाहिए।

कन्या राशि 
धन प्राप्त की दिशा में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी के मामलों में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण आपको बन सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। परिवार में सुख शांति एवं आपसी सामंजस बना रहेगा।

तुला राशि 
लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। अधिकार प्राप्त के योग दिख रहे हैं। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। दूसरों के काम में ज्यादा दखल देने से बचना चाहिए। व्यवसाय की यात्रा सफल रहने की संभावना है। नेत्र पीड़ा हो सकती है।

वृश्चिक राशि 
कोई नई समस्या आपके सामने आ सकती है। स्वास्थ्य आज आपका कमजोर रहने की संभावना है। घर बाहर प्रसन्नता बनाने का प्रयास करें। कोई बड़ा काम आपके फेवर में हो सकता है। नया उपक्रम प्रारंभ करने का प्लान आप बना सकते हैं।

धनु राशि 
दूसरे के झगड़े में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आय में अनिश्चितता दिख रही है। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है। व्यवस्था में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव आज अपने ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे।

मकर राशि
आज ज्यादा लाभ होने की संभावना है। सट्टा और लॉटरी से दूर रहने की आपको हिदायत दी जाती है। सुख के साधन जताने में आज प्रयासरत रहेंगे। शत्रु आज आपसे परस्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता के द्वारा आपके लिए खुलेंगे।

कुम्भ राशि 
आज प्रयास अधिक करने से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर आपको करना चाहिए। मातहतो से कहासुनी के कारण मन डिस्टर्ब रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न बरतें। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा आज आपको नहीं करनी चाहिए।

मीन राशि  
सुख के साधन आप आज जुटा सकते हैं। कारोबार में लाभ आपको प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रह सकते हैं। थकान व कमजोरी महसूस आपको होगी। कोर्ट व कचहरी से काम आज आपके फेवर में होंगे। पूजा पाठ में आज आपको और आपके फैमिली को मन लगाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें