Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदायूं में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

September 23, 2024

बदायूं में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

बदायूं। बदायूं जिले के वजीरगंज क्षेत्र में एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बृजेश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बन कोटा गांव में जे जे पेट्रोल पंप के पास हुई। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिस पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस टक्कर से मोटरसाइकिल सवार ओमपाल (25) और महावीर (37) की मौके पर ही मौत हो गयी और तीसरा व्यक्ति राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बाद में राहुल को बरेली के एक उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें