Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहाली में CCTV कैमरे लगाने का काम शुरू, पहले चरण में प्रमुख सड़कें होंगी कवर

September 23, 2024

मोहाली में CCTV कैमरे लगाने का काम शुरू, पहले चरण में प्रमुख सड़कें होंगी कवर

मोहाली: अगर आप अपने वाहन से पंजाब के मोहाली आ रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। जरा सी चूक हुई तो चालान कटेगा। काफी देरी के बाद चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। पहले चरण में प्रमुख सड़कों को कवर किया जा रहा है। उम्मीद है कि इससे सड़क हादसों पर लगाम लगेगी। साथ ही चोरी और अन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को भी स्मार्ट कैमरों की मदद से पकड़ा जा सकेगा।

इन जगहों पर लगेंगे कैमरे:

पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के जरिए ये कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान कई जंक्शनों पर 216 एएनपीआर कैमरे, 63 आरएलवीडी कैमरे, 104 बुलेट कैमरे और 22 पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे। एयरपोर्ट रोड पर 2 जगहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम लगाया जाएगा। ई-चालान प्लेटफॉर्म को वाहन और सारथी जैसे एनआईसी आधारित डेटा बेस के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।

यह चलती गाड़ी का नंबर नोट करने, ड्राइवर का चेहरा पहचानने में सक्षम है। 20 जगहों पर कैमरों का ट्रायल शुरू हो चुका है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि एएनटीएफ के कंट्रोल रूम में कैमरों के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाने में 90 लाख की लागत आई है। अब सरकार इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर है। क्योंकि यह प्रोजेक्ट काफी समय से अधर में लटका हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें