Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में INLD दे रही Congress को टक्कर, मोहम्मद हबीब और मामन खान आमने-सामने

September 23, 2024

नूंह में INLD दे रही Congress को टक्कर, मोहम्मद हबीब और मामन खान आमने-सामने

नूंह: टिकट वितरण से पहले इंडियन नेशनल लोकदल नूंह जिले में बेहद कमजोर दिखाई दे रही थी, लेकिन टिकट वितरण के बाद अब कांग्रेस से नूंह जिले में इंडियन नेशनल लोकदल ही लड़ाई लड़ती हुई दिखाई पड़ रही है। अगर पुनहाना विधानसभा सीट को छोड़ दें तो फिरोजपुर झिरका विधानसभा में मोहम्मद हबीब हवननगर कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान को पसीने छुड़ाने का काम कर रहे हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन के पुत्र ताहिर हुसैन एडवोकेट इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर नूंह विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और कांग्रेस से मुकाबला करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इसी बात को लेकर इनेलो नेता हबीब हवननगर फिरोजपुर झिरका विधानसभा से उम्मीदवार से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि महज एक सप्ताह में जो इंडियन नेशनल लोकदल मजबूत हुई है। लोगों का प्यार है। उसी की वजह से हम और इंडियन नेशनल लोकदल मजबूत हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें