Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहरी बस्ती की झुग्गियों में 5 फुट जगह लेने की पीडब्ल्यूडी विभाग की निशानदेही से मचा हाहाकार

September 24, 2024

नहरी बस्ती की झुग्गियों में 5 फुट जगह लेने की पीडब्ल्यूडी विभाग की निशानदेही से मचा हाहाकार

मोगा: मोगा नहर के साथ-साथ झुग्गी वालों की बस्ती जिसको नहरी बस्ती के नाम से जाना जाता है। गत 35-40 वर्ष से भी ज्याजा समय से बनी हुई है। जहां सैकड़ों की संख्या में झुग्गियां हैं। पंजाब सरकार के इन झुग्गी निवासियों को मुख्यमंत्री सल्म डिवलपमेंट प्रोग्राम पुर्नवास के तहत इन झग्गी वालों को मालिकाना हक देने के सर्टिफिकेट सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। गत दिवस पी.डब्लयू.डी. विभाग मगा द्वारा इन झुग्गियों में करीब पांच फुट जगह लेने की निशानदेही कर दी गई है। इस निशानदेही कारण इन झुग्गी वालों में हड़ंप मचा हुआ है। यह झुग्गी वालों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मजदूर नेता पंजाब देशम के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर व महासचिव प्रवीण कुमार शर्मा को अपनी दास्तान सुनाते हुए सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। इस दौरान पंजाब सरकार व डिप्टी कमिश्नर मोगा तक उनकी आवाज पहुंचाने के लिए ईमेल द्वारा मांग पत्र भेजा गया।

इस मौके पर एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि उन्होंने इन गरीब मजदूर झुग्गी वालों का उजाड़ा रुकवाने की मांग को लेकर ईमेल द्वारा सरकार व डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अगर झुग्गी वालों की झुग्गियों में पांच-पांच फुट जगह ले ली जाती है तो यह झुग्गियां इन लोगों के रहने योग्य नहीं रहेगीं, जो असीधे तौर पर इन लोगों का उजाड़ा करना होगा। उन्होंने पंजाब सरकार के नाम भेजे मांग पत्र को ईमेल द्वारा विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा को भी भेजी गई है। पंजाब देशम पार्टी ने मुख्यमंत्री पंजाब, डिप्टी कमिश्नर मोगा, हलका विधायक मोगा को मांग पत्र भेजकर इन झुग्गी वालों का उजाड़ा रोकने की अपील की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें