Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB टीम ने सोनीपत के ईपीएफओ में कार्यरत एनफोर्समेंट अधिकारी तथा पीएफ विभाग के अस्सिस्टेंट कमिश्नर को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ़्तार

September 23, 2024

ACB टीम ने सोनीपत के ईपीएफओ में कार्यरत एनफोर्समेंट अधिकारी तथा पीएफ विभाग के अस्सिस्टेंट कमिश्नर को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) में कार्यरत एनफोर्समेंट अधिकारी मुकेश खंडेलवाल तथा पीएफ विभाग के अस्सिस्टेंट कमिश्नर निलंजन गुप्ता को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपियो ने शिकायतकर्ता से उसके विद्यालय से प्राप्त पीएफ संबंधी शिकायत का निपटारा करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में एसीबी की टीम ने एनफोर्समेंट अधिकारी मुकेश खंडेलवाल को ₹200000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता कि पीएफ विभाग में कार्यरत मुकेश खंडेलवाल तथा जिला सोनीपत के इपीएफ ऑफिस में तैनात अस्सिस्टेंट कमिश्नर निलंजन गुप्ता द्वारा शिकायतकर्ता के विद्यालय के पीएफ संबंधी प्राप्त शिकायत का निपटारा करने के बदले में ₹200000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

एसीबी की टीम ने मामले की पुष्टि करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और एनफोर्समेंट अधिकारी मुकेश खंडेलवाल को ₹200000 के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें