Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की कमजोरी के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा

September 24, 2024

शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की कमजोरी के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नरमी तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपये ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया और यह तीन पैसे कमजोर होकर 83.57 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सक्रिय हस्तक्षेप से रुपया एक निश्चित सीमा के भीतर स्थिर बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। वह 83.54 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.57 प्रति डॉलर पर लुढक़ गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़त के साथ 100.92 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 404.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें