Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस जेल से जवानों की आखों में मिर्च का पाउडर डाल दो कैदी फरार

September 24, 2024

इस जेल से जवानों की आखों में मिर्च का पाउडर डाल दो कैदी फरार

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर व गाड़ी का दरवाजा खोल दो कैदी फरार हो गए हैं। बाद में इनमें से एक को तो पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों को दंतेवाड़ा कोर्ट से पेशी के उपरांत जगदलपुर की जेल लाया जा रहा था। इसी बीच परपा थाना के पास इन्होंने इस करतूत को अंजाम दे दिया। इनमें से एक का नाम समीर खान है तो वहीं दूसरा अनस खान है। ये दोनों दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले हैं।

बस्तर जिले की पुलिस ने इन्हें बाइक चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये दोनों जगदलपुर के जेल में बंद थे। वहीं सोमवार को इन्हें पेशी के लिए पुलिस वाहन में दंतेवाड़ा ले जाया जा रहा था। दिनभर कोर्ट में रहने के बाद दोनों कैदियों को पुलिस की गाड़ी से ही रात में दंतेवाड़ा से जगदलपुर लाया जा रहा था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब वाहन परपा थाना के पास पहुंची तो गाड़ी की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर इन्होंने पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, जिसके बाद दोनों गाड़ी के दरवाजा का लॉक खोले और फरार हो गए।

जवानों ने इसकी जानकारी थाना और पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाके में नाकेबंदी की। वहीं कुछ देर बाद खेत के पास एक आरोपी समीर को बोधघाट थाना के जवानों ने पकड़ लिया। वहीं दूसरा आरोपी अनस फरार हो गया है। पुलिस अफसरों ने आस-पास के थाने में भी सूचना दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें