Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडिया पर अपने बालों को लेकर परेशान दिखे Shahid Kapoor

September 25, 2024

सोशल मीडिया पर अपने बालों को लेकर परेशान दिखे Shahid Kapoor

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों ‘देवा’ लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बालों को लेकर चिंता व्यक्त की है। शाहिद ने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कार की पिछली सीट पर बैठे अपने छोटे बालों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

कैप्शन में उन्होंने लिखा: “ये बाल आते क्यों नहीं… देवा रे देवा”।

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर जल्‍द ही अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘देवा’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी हैं। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित ‘देवा’ रोमांच और ड्रामा के साथ एक्शन से भरपूर रोलर-कोस्टर राइड का वादा करती है। यह 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

हाल ही में, शाहिद ने “जी करदा” पर थिरकते हुए अपने भीतर के पंजाबी मुंडा को बाहर निकाला था। शाहिद ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें 2008 की एक्शन कॉमेडी फिल्म “सिंह इज किंग” के गाने पर भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, ओम पुरी, रणवीर शौरी, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी, सोनू सूद और सुधांशु पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए शाहिद ने लिखा, “जब जी करदा तो मैं करदा, भांगड़ा।” शाहिद के निजी जीवन की बात करें तो जुलाई 2015 में उन्‍होंने मीरा के साथ शादी की थी। दंपति की एक बेटी मीशा और बेटा जैन है।

उनके करियर की बात करें तो शाहिद ने 2003 में केन घोष द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इश्क विश्क’ से अपनी शुरुआत की। इस फिल्म में अमृता राव और शेनाज ट्रेजरीवाला भी थीं। इसके बाद उन्होंने ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ’36 चाइना टाउन’, ‘विवाह’, ‘जब वी मेट’, ‘किस्मत कनेक्शन’, ‘कमीने’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘हैदर’, ‘पद्मावत’, ‘कबीर सिंह’, ‘जर्सी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें पिछली बार साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें