अंक 1
आज प्रॉपर्टी से सम्बन्धी मामलों को पूरी कुशलता से निपटाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन कार्यक्रम को खराब कर सकती है। किसी उत्सव या पारिवारिक पार्टी में भाग लेंगे। अचानक कही से पैसों का इंतज़ाम हो सकता है। नया कार्य शुरू करने का दिन उत्तम है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – नारंगी
शत्रुओं का सामना करना पड़ेगा, परन्तु उनकी परवाह आप नहीं करेंगे। यात्रा कर सकते हैं लेकिन यात्राओं में स्वास्थ्य की परेशानी रहेगी। खाने में जंक फूड का परहेज करें वरना बीमार पड़ सकते हैं।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – पीला
अंक 3
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। उसे अपने पर हावी न होने दें। फोन पर मित्र से बातचीत करेंगे। प्रोग्राम, पार्टी आदि में जा सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। करियर में उतर चढ़ाव रहेगा। बहसबाजी से बचें। बॉस के दिए टारगेट मुश्किल से पूरे होंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी
अंक 4
नई नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज समय बीतेगा। विवाह का रिश्ता आ सकता है। मन पसन्द जगह पर धूमने जाएंगे। आज रूका हुआ काम पूरा होगा। कुछ सरकारी मुलाज़िम को ख़ुशी की खबर मिल सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाना हो सकता है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा
अंक 5
आप अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। नये मित्र बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नत्ति मिलेगी। पति-पत्नी का साथ अच्छा रहेगा। व्यर्थ की यात्राएं होंगी। व्यापार व कारोबार में सोच समझकर इन्वेस्ट करें। लाभ की संभावनाएं अधिक नहीं है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – वॉइलेट
अंक 6
आज शाम को अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर पति-पत्नी में झगड़ा होगा। भाई-बहन के साथ सुखद समय बितायेंगे। आप अपने वसूलों के खिलाफ किसी भी कीमत पर समझौता न करें। आज आपको यश प्राप्त होगा। आपका काम लोग पसन्द करेंगे।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – लाल
अंक 7
सरकारी पॉलिसी बदलने की वजह से जिससे अधिक फायदा नहीं होगा। किसी समारोह या पार्टी में जा सकते हैं। झूठे आरोप लगने के चांस हैं। अपमान और बदनामी का भय है। नई कार्य योजना बनेगी, परन्तु आप लापरवाही से काम करेंगे। प्रॉपर्टी में नुकसान हो सकता है। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं। धीरज रखे ।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पीला
अंक 8
सेहत नाजुक होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। आज नौकरी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। प्रेमिका से तनाव बढ़ेगा। तनाव मुक्त रहने के लिए उसे घूमाने ले जाये। धन का अपव्यय होगा मां के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – सिल्वर
अंक 9
आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है तो रिजल्ट समान्य रहेगा संतान के साथ समय ज्यादा बीतेगा। जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार लाइफ में खुशहाली लायेगा। पत्नी की सलाह से भाग्योदय व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप भावनात्मक रहेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग- लाल