Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonal Kulkarni ने ‘Manavat Murders’ में Rukmini का किरदार निभाने पर कहा, ‘‘इस किरदार को निभाकर एक बड़ी जिम्‍मेदारी का अहसास हुआ’’

September 25, 2024

Sonal Kulkarni ने ‘Manavat Murders’ में Rukmini का किरदार निभाने पर कहा, ‘‘इस किरदार को निभाकर एक बड़ी जिम्‍मेदारी का अहसास हुआ’’

मुंबई : सोनाली कुलकर्णी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। वह जल्‍द ही सोनी लिव की आगामी मराठी ओरिजिनल सीरीज ‘मानवत मर्डर्स’ में नजर आने वाली हैं। इस शो में शामिल होने पर वह बहुत ही खुश और उत्‍साहित हैं। यह रोमांचक कहानी 1970 के दशक के महाराष्ट्र के एक चर्चित अपराध पर आधारित है। इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं सहित कई बड़े कलाकार अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगे।

रुक्मिणी के रूप में सोनाली एक ऐसे किरदार को जीवंत कर रही हैं, जो अधूरी इच्छाओं से प्रेरित होकर अपने लक्ष्यों को पाने के लिए असाधारण और कभी-कभी अजीब तरीके अपनाती है। अपने इस सफर को याद करते हुए सोनाली कहती हैं, “जब मुझे यह भूमिका ऑफर हुई और मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं इसकी भावनात्मक गहराई और इंसानी दिमाग की जटिलता से तुरंत प्रभावित हो गई। इस किरदार को निभाना मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी जैसा महसूस हुआ, और मैंने रुक्मिणी को पूरे जुनून के साथ जीने की कोशिश की।”

सोनाली ने प्रतिभाशाली निर्देशक आशीष बेंडे और अपने सह-कलाकारों जिनमें आशुतोष गोवारिकर, साईं तमहानकर और मकरंद अनासपुरे शामिल हैं, के साथ जुड़ने पर अपनी खुशी का इज़हार किया। उन्‍होंने कहा, ‘‘उन सभी में अद्भुत कौशल है और उनका नजरिया बड़ा ही रचनात्‍मक है। यह एक बेहतरीन टीम है और इससे मेरे किरदार में और भी रंग भर गए हैं। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक इस प्रभावशाली कहानी पर क्‍या प्रतिक्रिया देते हैं।’’

स्‍टोरीटेलर्स नुक (महेश कोठारे और आदिनाथ कोठारे) द्वारा निर्मित और गिरीश जोशी द्वारा रचित ‘‘मानवत मर्डर्स’’ का निर्देशन आशीष बेंडे ने किया है। रमाकांत एस. कुलकर्णी की आत्‍मकथा ‘‘फुटप्रिंट्स ऑन द सैण्‍ड ऑफ क्राइम’’ पर आधारित इस शो में प्रभावशाली कलाकारों जैसे कि आशुतोष गोवारिकर, मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी और साई तमहानकर ने मुख्‍य भूमिकाएं निभाई हैं। “मानवत मर्डर्स” की रोंगटे खड़े कर देने वाली दुनिया में खोने के लिये तैयार हो जाईये, 4 अक्‍टूबर से सिर्फ सोनी लिव पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें