Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News : देओल नगर के पास पॉश कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक घायल

September 25, 2024

Jalandhar News : देओल नगर के पास पॉश कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक घायल

जालंधर: पंजाब के जालंधर में देओल नगर के पास एक पॉश कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के समय कार एक युवक चला रहा था, जिसे गंभीर चोटें आईं। देर रात उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि अभी उसकी जान खतरे से बाहर है। कार इतनी तेज गति से चल रही थी कि टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे लगे एक खंभे से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। घटना के समय कार एक युवक चला रहा था। जब कोरोला कंपनी की कार जालंधर नकोदर हाईवे पर देओल नगर मोड़ के पास पहुंची तो उक्त दुर्घटना घटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे के कारण हुई। अपनी कार को बचाने के प्रयास में युवक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और सीधे सड़क किनारे लगे एक खंभे से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल से काफी दूर तक हाई एक्सटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद युवक को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार के एयरबैग खुलने से युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसके हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें