Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CTRL Trailer Out: Ananya Pandey की फिल्म CTRL का ट्रेलर हुआ रिलीज

September 25, 2024

CTRL Trailer Out: Ananya Pandey की फिल्म CTRL का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडेय की आने वाली फिल्म सीटीआरएल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनन्या पांडे ,फिल्म सीटीआरएल की झकझोर देने वाली कहानी में एक ऐसी लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो सुलझी हुई है, तो उसमें कुछ उलझन भी है। इस फिल्म में उनके साथ विहान सामत भी लीड रोल में हैं, जो उनके ब्वॉयफ्रेंड बने हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में स्क्रीन पर सीटीआरएल एप को टाइप करते दिखाया गया है। इसके साथ निर्देश दिए गए हैं,‘अपने जीवन को कंट्रोल करें, अकाउंट बनाएं‘। अनन्या पांडे इस एप पर जाती हैं तो एआई पूछता है,‘क्या आप जानता हैं कि मैं आपकी सेवा में क्या कुछ कर सकता हूं?’अनन्या पांडे अपनी जिंदगी के किसी बुरे दौर में हैं और रोते हुए कहती हैं,‘मेरे जीवन का कंट्रोल ले लो‘।

इसके बाद अनन्या की एआई वर्जन नेला एकदम हंसते-मुस्कुराते और नाचते हुए हाजिर होती है। इसके बाद जो होता है, काफी दिलचस्प और हैरान करने वाला है। नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी गई है। इसके साथ लिखा है,‘अपने जीवन को कंट्रोल करिए‘। निखिल द्विवेदी और आर्य मेनोन द्वारा निर्मित तथा विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा लिखित एवं निर्देशित फिल्म सीटीआरएल 04 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें