Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर: अमन नगर में चार अज्ञात युवकों ने महिला पर किया हमला, मामले की जांच जारी

September 26, 2024

जालंधर: अमन नगर में चार अज्ञात युवकों ने महिला पर किया हमला, मामले की जांच जारी

जालंधर: जालंधर के अमन नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर चार अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आपको बता दें कि, अपने घर के बाहर बैठी महिला पर चार अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। महिला पर हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जैसे ही महिला पर हमला हुआ, वह गिर गई, लेकिन तुरंत उठकर युवकों के पीछे भागी, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई। गनीमत रही कि इस हमले में महिला को ज्यादा चोटें नहीं आईं। इस बारे में रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज में चार युवक हमला करते नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक ने अपना चेहरा रूमाल से ढक रखा था।

इस हमले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के बेटे हैप्पी ने बताया कि उसे फोन आया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मां पर हमला किया है। उसने आगे बताया कि उसकी या उसकी मां की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फुटेज देखने से पता चलता है कि हमला लूटपाट के इरादे से नहीं किया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है तथा हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें