Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेडिकल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

September 27, 2024

मेडिकल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां

गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर क्षेत्र स्थित मेडिकल सामान बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। यह फैक्ट्री मुख्य रूप से क्रेप बैंडेज बनाने का काम करती है।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 10 गाड़ियां

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बता दे कि दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में आग लगने के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगने का मामला आया था सामने

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसा पहले भी घटित हो चुका हैं। 2013 में भी इस फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया था, जिसकी वजह सुरक्षा मानकों का उचित पालन नहीं किया जाना बताया गया था। उस समय यह फैक्ट्री 5 मंजिला थी, लेकिन आग की घटना के बाद इसे 3 मंजिला कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि आप पर काबू पाने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ से भी दमकल की कई गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। कई किलोमीटर तक आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था।

स्थानीय निवासी इस घटना को लेकर चिंतित

स्थानीय निवासी इस घटना को लेकर चिंतित हैं। एक निवासी ने कहा कि पहले भी हमें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा था। उस समय 10 सिलेंडर फैक्ट्री में फट गए थे। अब भी हम डर रहे हैं कि कहीं फिर से ऐसा न हो।

फायर स्टेशन अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है। आग का विकराल रूप काफी चुनौतीपूर्ण था। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आग की स्थिति को लेकर प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें