Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana में दलित अपमान, दामाद-दलाल का जलवा चाहती है कांग्रेस : Anurag Thakur

September 27, 2024

Haryana में दलित अपमान, दामाद-दलाल का जलवा चाहती है कांग्रेस : Anurag Thakur

फरीदाबाद : पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा चुनावों के दृष्टिगत पृथला, तिगांव व फरीदाबाद विधानसभा में जनसभाओं के माध्यम से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस दामाद-दलाल सरकार की वापसी चाहती है, मगर हरियाणा की जनता कांग्रेस की ये आस पूरी नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठाएगी।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने अपने शासन काल में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पहुँचा दिया था। इनकी सरकार में पूरे हरियाणा में दलाल और दामाद का बोलबाला था। दबंगों द्वारा किसानों की जमीन हड़पना, अवैध कब्जा करना आम बात हो गई थी। भाजपा आई और हरियाणा को इस अभिशाप से मुक्ति दी, मगर कांग्रेस अब फिर से प्रदेश में वही जंगलराज वापस लाने के सपने देख रही है। पूरे देश में कांग्रेस से बेईमान व धोखेबाज पार्टी कोई नहीं है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और फिर से एक बार भाजपा सरकार बना कर कांग्रेस को विपक्ष में बैठाएंगी”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “5 अक्तूबर के बाद जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2,100 प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन, चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा, 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद, 2 लाख युवाओं को ’बिना पर्ची और बिना खर्ची’ पक्की सरकारी नौकरी, हर घर गृहणी योजना के तहत ₹500 में सिलेंडर, हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी, पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड जैसी कई सुविधाएँ देने जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में हुड्डा राज में दलितों पर हुए अत्याचार को कौन भुला सकता है। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें रहीं इन्होंने दलितों पर बेहिसाब जुल्म ढाए। 19 अप्रैल 2010 में मिर्चपुर में कांग्रेस राज में दलितों पर कितने बेरहमी से अत्याचार ढाया गया, कौन भूल सकता है? इनके समय में दलित अपने आप को डरा, सहमा महसूस करते थे, और हुड्डा जी उनको न्याय नहीं दिला पाए। इनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता सैलजा का हुड्डा परिवार में इतना अपमान कर दिया कि वो घर बैठ गई हैं, ना सभाएँ कर रही हैं, ना बैठकों में जा रही हैं। बेटे को सेट करने के चक्कर में हुड्डा जी ने पूरे हरियाणा को अपसेट कर दिया है। जो पार्टी आपस में एक नहीं है वो भला हरियाणा का क्या भला करेगी।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, कि “सरकार बनाने की ग़लतफ़हमी में जी रही कांग्रेस हरियाणा में खर्ची-पर्ची का राज वापस लाने का सपना देख रही है। कांग्रेस सरकारी नौकरियाँ बेचने की तैयारी कर रही है। इनके नेता गली-गली कहते घूम रहे कि सरकार आएगी तो पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे, रेवड़ियों की तरह अपनों को नौकरियां देंगे। हरियाणा की जनता कांग्रेस के इन ख़तरनाक मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और इन्हें फिर से विपक्ष में ही बैठायेगी। भाजपा ने बिना भाई-भतीजावाद के बिना खर्ची-पर्ची के सवा लाख नौकरियाँ दीं। कांग्रेस हरियाणा को जाति, धर्म, संप्रदाय में बाँटने की कोशिश कर रही है, इसलिए जनता से निवेदन है कि बिना बँटे यहाँ फिर भाजपा सरकार बनायें और प्रदेश की ख़ुशहाली बनाए रखें।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, कि “कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कहते है कि कांग्रेस आरक्षण ख़त्म देगी। क्या ये बाबा साहब के संविधान से खिलवाड़ और हमारे पिछड़े वर्ग के भाइयों-बहनों के हक़ पर डाका नहीं है? मोदी सरकार ने तो आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण देने का काम किया तो फिर कांग्रेस आरक्षण ख़त्म क्यों करना चाहती है? हरियाणा महाभारत की भूमि है और जैसे कौरवों ने पांडवों की ज़मीन हड़पने का काम किया था उसी तरह कांग्रेस पार्टी हरियाणा में फिर किसानों की जमीन हड़पने की तैयारी कर रही है” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में सेना के लिए जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए होंगे। हमने सेना की वर्षों पुरानी मांग, वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। अभी तक एक लाख करोड़ से ज्यादा पैसा हम हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों को दे चुके हैं। कांग्रेस ने तो अपने 10 वर्षों में सेना को एक भी बुलेट प्रूफ जैकेट तक नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें