Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी एनकाउंटर मामले में पूर्व थाना प्रभारी सहित दो दोषी करार

September 27, 2024

फर्जी एनकाउंटर मामले में पूर्व थाना प्रभारी सहित दो दोषी करार

पटना: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की बिहार में पटना स्थित एक विशेष अदालत ने फर्जी एनकाउंटर के मामले में एक पूर्व थाना अध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को आज दोषी करार दिया।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (नवम) सह विशेष न्यायाधीश अविनाश कुमार ने मामले में सुनवाई के बाद पूर्णिया के बड़हरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष मुखलाल पासवान को भारतीय दंड विधान की धारा 302, 201, 193 और 182 के तहत दोषी करार दिया जबकि बिहारीगंज थाना के दरोगा अरविंद कुमार झा को भारतीय दंड विधान की धारा 193 के तहत दोषी करार दिया है। दोनों अभियुक्त इस मामले में जमानत पर थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें