Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 29 सितम्बर 2024: मेष और मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल

September 29, 2024

आज का राशिफल 29 सितम्बर 2024: मेष और मिथुन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल

29 September 2024 Ka Rashifal: रविवार, 29 सितंबर का राशिफल क्या है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

1. मेष राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे और अध्यात्म की ओर आपका झुकाव रहेगा. यदि आप कोई नया कार्यक्षेत्र चुनने का सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयुक्त है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है. परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा, और ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की सहायता मिलने की संभावना है.

2. वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों का मन आज कुछ अशांत रह सकता है. किसी करीबी के कारण मन में दुख हो सकता है. यदि आपने हाल ही में कोई नया कार्य शुरू किया है, तो अपने साझेदारों से सतर्क रहें. कार्यक्षेत्र में कोई भी परिवर्तन आपके लिए लाभकारी नहीं होगा. परिवार में विवाद से दूर रहना बेहतर होगा.

3. मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा, और जो कार्य अभी तक अधूरे हैं, वो आज पूरे होने की संभावना है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी. व्यापार में सहयोगी पार्टनर से बड़ा मुनाफा मिल सकता है.

4. कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं करना चाहिए. इससे आपका काम बिगड़ सकता है और विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं. स्वास्थ्य के मामले में मौसम से ग्रसित हो सकते हैं, और पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. बेहतर होगा कि आप वर्तमान कार्य को यथावत जारी रखें.

5. सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. यदि आप किसी कार्य विशेष को लेकर सोच रहे हैं, तो आज उसे पूरा करने के लिए अच्छा समय है. न्यायालय संबंधी विवाद में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा, और परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा.

6. कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने से आपको बाहर जाना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा होने की संभावना है, और व्यापार में नुकसान भी हो सकता है.

7. तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां हो सकती हैं. लंबी यात्रा पर जाने का योग है. किसी कार्य विशेष के लिए आपको विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है. हालांकि, व्यापार में लाभ की संभावना है, और परिवार का सहयोग भी मिलेगा.

8. वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, और व्यापार में धोखे का सामना करना पड़ सकता है. नए कार्य की शुरुआत न करें और किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार देने से बचें. परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं.

9. धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों को आज पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन व्यापार में साथियों के विरोध के कारण नुकसान हो सकता है. वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें, और पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की संभावना है.

10. मकर राशिफल

मकर राशि वाले आज नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार से आर्थिक मदद मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है. हालांकि, परिवार में विवाद हो सकता है, और बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

11. कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं और व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं. व्यापार में नुकसान की संभावना है, और परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

12. मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप बड़े निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे. वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें. व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें