Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

October Festivals: अक्टूबर का महीना है बहुत ख़ास, इस माह पड़ रहे हैं कई बड़े पर्व, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

September 29, 2024

October Festivals: अक्टूबर का महीना है बहुत ख़ास, इस माह पड़ रहे हैं कई बड़े पर्व, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

October Festivals: अक्टूबर महीनें का सभी का बहुत बेसब्री के साथ इंतज़ार होता है क्यों कि साल का सबसे ज़्यादा व्रत और त्योहारों से भरा हुआ यही महीना होता है। कुछ इस तरह ही इस बार का अक्टूबर का महीना व्रत और त्योहारों से भरा हुआ रहने वाला है। आपको बता दे कि अक्टूबर में नवरात्रि से लेकर दशहरा और छोटी दिवाली तक पड़ रहे हैं। वही इस महीने के पहले हफ्ते में ही सर्व पितृ पक्ष खत्म होने वाला है। बता दे नवरात्रि शुरू होते ही लगातार सारे त्योहार शुरू होने वाले है। इस चलते धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास होने वाला है। तो चलिए जानते है कि अक्टूबर के महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों को

अक्टूबर में व्रत और त्योहार की लिस्ट
1 अक्टूबर, मंगलवार – चतुर्दशी श्राद्ध
2 अक्टूबर, बुधवार – आश्विन अमावस्या या सर्वपितृ अमावस्या
3 अक्टूबर, गुरुवार – शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन, मां शैलपुत्री की पूजा और व्रत
6 अक्टूबर, शनिवार – विनायक चतुर्थी
8 अक्टूबर, मंगलवार – स्कंद षष्ठी
9 अक्टूबर, बुधवार – कल्परम्भ
10 अक्टूबर, गुरुवार – नवपत्रिका पूजा, सरस्वती पूजा
11 अक्टूबर, शुक्रवार – महानवमी, दुर्गा महाष्टमी पूजा, संधि पूजा
12 अक्टूबर, शनिवार – विजयदशमी, दशहरा, शरद नवरात्रि का पारण, दुर्गा विसर्जन
13 अक्टूबर, रविवार – पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर, मंगलवार – प्रदोष व्रत
16 अक्टूबर, बुधवार – कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
17 अक्टूबर, गुरुवार – मीराबाई जयंती, तुला संक्राति, आश्विन पूर्णिमा व्रत
18 अक्टूबर, शुक्रवार – कार्तिक मास आरंभ
20 अक्टूबर, रविवार – अहोई अष्टमी, राजा कुंड स्नान, संकष्टी चतुर्थी
29 अक्टूबर, मंगलवार – धनतेरस, यम दीपम, प्रदोष व्रत
30 अक्टूबर, बुधवार – मासिक शिवरात्रि, काली चौदस, हनुमान पूजा
31 अक्टूबर, गुरुवार – नरक चतुर्दशी, छोटी दीवाली

अक्टूबर के महीने में ही इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। 2 अक्टूबर के दिन सूर्य ग्रहण लगने वाला है और 17 अक्टूबर की रात चंद्र ग्रहण लगने की संभावना बन रही है।

ये भी पढ़ें-शुरू होने से 10 मिनट पहले रद्द हुई एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा, ओएमआर शीट में गड़बड़ी के कारण लिया गया फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें