Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिलीपीन की राजधानी में आग लगने से 6 लोगों की हुई मौत, एक घायल

September 29, 2024

फिलीपीन की राजधानी में आग लगने से 6 लोगों की हुई मौत, एक घायल

मनीला: फिलीपीन की राजधानी मनीला में रविवार सुबह होने से पहले एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें छह महीने का बच्चा और एक साल का बच्चा भी शामिल है, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। अग्नि सुरक्षा ब्यूरो ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी रोडरिक एंड्रेस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 3:50 बजे मनीला शहर के टोंडो जिले में एक चार मंजिला घर की दूसरी मंजिल पर आग लग गई।

उन्होंने कहा कि जब आग लगी उस समय ये लोग सो रहे थे, जिससे वे इमारत के अंदर फंस गए। बचने के लिए खिड़की से कूदने के कारण एक बच्चा घायल हो गया। आग बुझाने में अग्निशमन कर्मियों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। ब्यूरो आग के कारणों की जांच कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें