Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kareena कर रहीं है ‘What Women Want Season 5’ की शूटिंग, फैंस के साथ शेयर किया BTS वीडियो

September 29, 2024

Kareena कर रहीं है ‘What Women Want Season 5’ की शूटिंग, फैंस के साथ शेयर किया BTS वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने आने वाले शो ‘व्हाट वीमेन वांट सीजन 5’ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। करीना कपूर इन दिनों अपने शो,‘व्हाट वीमेन वांट’ के आगामी सीजन की शूटिंग कर रही हैं। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर ‘व्हाट वीमेन वांट’ के सेट से अपना एक मजेदार बिहाइंड द शूट वीडियो साझा किया।

इस वीडियो क्लिप की शुरुआत में करीना शूटिंग के लिए तैयार होती और अपने वैनिटी वैन से बाहर निकलते नजर आती हैं। इसके बाद करीना को आदित्य रॉय कपूर का इंटरव्यू लेने के लिए इंतजार करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह कहती नजर आती हैं, इसका शॉट लेलो। इसके बाद वह भूमि पेडनेकर के गले लगती भी नजर आती हैं। भूमि भी उनके शो की मेहमानों में से एक हैं।

इस पोस्ट के साथ करीना ने ब्रूनो मार्स का मशहूर गाना, अपटाउन फंक भी लगाया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, आप सभी ने इसके लिए कहा था। अब जाकर मीम्स बनाएं। व्हाट वीमेन वॉन्ट सीजन 5। करीना कपूर के इस पोस्ट पर कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी है। कैटरीना कैफ ने भी उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने द बेस्ट बताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें