Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने फर्जी डिग्री रैकेट का किया पर्दाफाश, 2 आरोपियों गिरफ्तार

September 29, 2024

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने फर्जी डिग्री रैकेट का किया पर्दाफाश, 2 आरोपियों गिरफ्तार

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी डिग्री रैकेट खिलाफ कार्रवाई की। आपको बता दें कि, फर्जी डिग्री घोटाले के मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। वहीं, 196 फर्जी डिग्रियां, 53 फर्जी स्टांप, 6 लैपटॉप, 3 प्रिंटर, 1 स्टांप मशीन और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट सहित कई कोर्स के लिए फर्जी डिग्रियां जारी की गईं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में घोटाला चल रहा था। पुलिस जांच में फर्जी डिग्री सप्लायरों के देशभर में फैले नेटवर्क का पता चला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें