Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने कहा, मैंने पूर्ववर्ती सरकारों की ‘पुरानी कार्य संस्कृति’ को खत्म किया

September 30, 2024

PM Modi ने कहा, मैंने पूर्ववर्ती सरकारों की ‘पुरानी कार्य संस्कृति’ को खत्म किया

पुणो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर ‘शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए योजना और दूरदृष्टि की कमी’ का आरोप लगाया और कहा कि अगर वही ‘पुरानी कार्य संस्कृति’ होती तो पुणो मैट्रो परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पाता। मोदी ने कहा कि उन्होंने इस ‘पुरानी कार्य संस्कृति’ को खत्म कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रैंस के जरिए महाराष्ट्र में 11,200 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के दौरान यह बातें कहीं।

मोदी का 26 सितंबर को निर्धारित पुणो दौरा शहर में भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने जिला कोर्ट से स्वारगेट तक पुणो मैट्रो खंड का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया और मैट्रो को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कहा कि पुणो मैट्रो के प्रथम चरण के पूरा होने से शहर में लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की तरह अगर सोचने का वही पुराना तरीका होता तो पुणो मैट्रो का काम पूरा नहीं हो पाता। मोदी ने कहा, ‘बढ़ती आबादी के कारण शहर की गति धीमी नहीं होनी चाहिए बल्कि इसकी क्षमता बढ़नी चाहिए। यह तभी संभव है जब सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और कनैक्टिविटी को बेहतर बनाया जाए। यही महायुति सरकार (महाराष्ट्र में) का दृष्टिकोण है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें