Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.75 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

September 30, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.75 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 83.75 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और महीने के अंत में आयातकों की ओर से बढ़ी मांग के कारण प्रमुख विदेशी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.72 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद 83.75 प्रति डॉलर पर लुढक़ गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.69 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़त के साथ 100.17 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,209.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026: बेंगलुरु ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें