Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब देर रात सुनसान सड़कों पर अकेली निकलीं ACP, 112 पर फोन कर मांगी मदद, पुलिस पहुंची तो देखकर सन्न रह गई

September 30, 2024

जब देर रात सुनसान सड़कों पर अकेली निकलीं ACP, 112 पर फोन कर मांगी मदद, पुलिस पहुंची तो देखकर सन्न रह गई

आगरा। उत्तर प्रदेश के ताजनगरी से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां, पुलिस कंट्रोल रूम पर एक लड़की का फोन आया, जिसमें वह मदद की गुहार लगाते हुए कहती है कि वह सुनसान रास्ते पर अकेली है और उसे डर लग रहा है। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम ने तुरंत जवाब दिया कि वह वहीं रहें, पुलिस की सहायता 10 मिनट में पहुंचेगी। इसके ठीक 10 मिनट में लड़की के पास पुलिस पहुंच गई। इसके बाद टीम ने सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा को सामने देखकर हैरान रह गई।

देर रात सिविल ड्रेस में ऑटो-रिक्शा में निकलीं ACP
दरअसल, आगरा में तैनात एसीपी सुकन्या शर्मा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए रात में सादे कपड़ों में सड़कों पर निकलीं और इस दौरान उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद भी मांगी। शर्मा का मकसद महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की मुस्तैदी को जांचना था।

रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच कोई भी महिला पुलिस से मांग सकती है मदद
नियमों के तहत, रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच अगर कोई महिला किसी ऐसी जगह फंसी हो, जहां से उसे वाहन नहीं मिल सकता है तो वह पुलिस से मदद मांग सकती है। इसी की जांच के लिए शर्मा ने रात साढ़े 11 बजे पुलिस नियंत्रण कक्षा में फोन किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें