Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Devara Box Office: देवरा-पार्ट 1 ने पहले वीकेंड में की 160 करोड़ की कमाई

September 30, 2024

Devara Box Office: देवरा-पार्ट 1 ने पहले वीकेंड में की 160 करोड़ की कमाई

मुंबई: मैन ऑफ़ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा-पार्ट 1 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान भारतीय बाजार में 160 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। निर्देशक कोराटाला शिवा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवरा-पार्ट 1’ लंबे समय से सुर्खियों में रही। जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म‘देवरा-पार्ट 1’27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

जूनियर एनटीआर छह साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी सोलो फिल्म के जरिए एक बार फिर से छा गए हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं। इस फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देवरा पार्ट 1 ने पहले दिन 82.5 करोड़ दूसरे दिन 38.2 करोड़ और तीसरे दिन 39.9 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की है।

इस तरह देवरा पार्ट 1 भारतीय बाजार में अपने पहले वीकेंड के दौरान तीन दिनों 160.6 करोड़ रूपये की शानदार कमाई कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें