Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kannada cinema को नेक्स्ट लेवल ले जाएगी Dhruva Sarja की ‘Martin’, 150 करोड़ है फिल्म का बजट

September 30, 2024

Kannada cinema को नेक्स्ट लेवल ले जाएगी Dhruva Sarja की ‘Martin’, 150 करोड़ है फिल्म का बजट

मुंबई : बैक टू बैक तीन बड़ी फिल्में देने वाले एक्शन प्रिंस ध्रुव सर्जा की अपकमिंग फिल्म ‘मार्टिन’ के लिए दर्शकों में खूब क्रेज बना हुआ है। मार्टिन एक पैन इंडिया फिल्म है, जो कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और बंगाली में 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इससे पहले कन्नड़ सिनेमा की फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ ने भौकाल मचाया था। सिनेमालवर्स को यकीन है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी।

फिल्म के ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि ये इस फिल्म में ढेर सारा एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में ध्रुव का लुक भी किलर लग रहा है। एक तरफ उनका दमदार फिजीक तो दूसरी तरफ उनका इंडियन टैटू भी सभी ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर फिल्में ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज जैसा मजा देखने को मिलेगा।

इस फिल्म का डायरेक्टर एपी अर्जुन हैं. ‘मार्टिन’ को उदय के मेहता और सूरज उदय मेहता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ध्रुव सर्जा के साथ ही वैभवी शांडिल्य, अन्वेषी जैन, जॉर्जिया एंड्रियानी, चिक्कन्ना, मालविका अविनाश, अच्युत कुमार, निकितिन धीर, नवाब शाह, रोहित पाठक, नाथन जोन्स और रुबील मॉस्केरा भी नजर आएंगे।

फिल्म के डायलॉग्स गोपीनाथ कृष्णा मूर्ति और एपी अर्जुन ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक मणि शर्मा और बैकग्राउंड स्कोर रवि बसरूर ने दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सत्या हेगड़े ने की है। फिल्म का एक्शन राम-लक्ष्मण, डॉ. के रवि वर्मा, गणेश और मास माडा ने दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें