Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान के संभावित अगले प्रधानमंत्री ने 27 अक्टूबर को चुनाव कराने की घोषणा की

September 30, 2024

जापान के संभावित अगले प्रधानमंत्री ने 27 अक्टूबर को चुनाव कराने की घोषणा की

तोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख शिगेरु इशिबा ने सोमवार को कहा कि वह मंगलवार को देश का औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव कराने की योजना बना रहे हैं। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुना जो प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) में मतदान के जरिए इशिबा को पार्टी का नया नेता चुना गया। उनका प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना तय है क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास दोनों सदनों में बहुमत है। इशिबा ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के गठन से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की घोषणा करते हुए चुनाव की तारीख का उल्लेख किया।

चूंकि वह अभी प्रधानमंत्री नहीं हैं, इसलिए यह योजना आधिकारिक नहीं है लेकिन इशिबा ने कहा कि उन्होंने अपेक्षाकृत कम समय में तैयारी करने वालों की सुविधा के लिए तारीख की घोषणा पहले ही कर दी। जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता के चुनाव में दो महिलाओं सहित नौ उम्मीदवार मैदान में थे।

इशिबा को पार्टी के सांसदों और जमीनी स्तर के सदस्यों ने मतदान के जरिए चुना। पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आíथक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराकर जीत हासिल की। वर्तमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें