Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBI ने 32 ठिकानों पर छापेमारी कर 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

October 1, 2024

CBI ने 32 ठिकानों पर छापेमारी कर 26 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: सीबीआई ने प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साइबर अपराध नैटवर्क चलाने वाले गिरोह के अलग-अलग शहरों में 32 ठिकानों पर छापामारी करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एजैंसी ने इस साइबर अपराध नैटवर्क के बारे में जानकारी मिलने के बाद 26 सितंबर को विशेष अभियान चलाया था। एजैंसी ने पुणो, हैदराबाद, अहमदाबाद और विशाखापत्तनम में 32 अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर तलाशी ली। सीबीआई ने 4 अवैध कॉल सैंटरों रीजेंट प्लाजा, पुणो में मेसर्स वीसी इन्फ्रोमैट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, मुरली नगर, विशाखापत्तनम में मेसर्स वीसी इन्फ्रोमैट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद में मेसर्स वियाजेक्स सॉल्यूशंस और विशाखापत्तनम में मेसर्स अटरिया ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में चल रही ऑनलाइन आपराधिक गतिविधियों में शामिल 170 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर जांच एजैंसी ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुणो से 10, हैदराबाद से 5 और विशाखापत्तनम से 11 गिरफ्तारियां शामिल हैं। अवैध कॉल सैंटरों के कर्मचारियों से पूछताछ और जांच की जा रही है। इन कार्रवाइयों के दौरान महत्वपूर्ण डिजीटल साक्ष्य और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। इस साइबर अपराध नैटवर्क द्वारा आपराधिक गतिविधि और पीड़ितों को धोखा देने के लिए उपयोग की जाने वाली इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, लैपटॉप, वित्तीय जानकारी, संचार रिकार्ड और आपत्तिजनक सामग्री सहित 951 वस्तुएं और 58 लाख 45 हजार रुपए नकद, लॉकर की चाबियां और 3 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें