Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

केन्द्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने आज भारतीय किसान यूनियन से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

October 1, 2024

केन्द्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने आज भारतीय किसान यूनियन से की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय किसान यूनियन संगठन (स्वतंत्र) से मुलाकात की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान की किसानों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। इसी के साथ ही फसलों की लागत कम करने, लाभकारी मूल्य मिलने, फसलों को जलभराव से बचाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

अधिक कीटनाशकों का उपयोग धरती के स्वास्थ्य को भी खराब कर रहा है, उसके समाधान पर चर्चा की। अच्छे बीज और अच्छे कीटनाटशक किसानों को मिले, इसके संबंध में भी विस्तार से बातचीत हुई। सरकारी योजनाओं की जानकारी सभी किसानों तक कैसे पहुंचे, इस पर भी विचार किया गया। पीएम फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की गई।

फैक्ट्री के दूषित पानी से कैसे निजात मिले और ट्रांसफार्मर जलने पर कैसे उसे कम समय में बदला जाए, इन विषयों पर भी सुझाव आएं हैं। ये चर्चा मेरे लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है। राज्य सरकारों से संबंधित सुझाव राज्य सरकारों को भेजेंगे और समस्याओं के समाधान और सुझावों पर काम करेंगे। समस्याएं दिखने में छोटी लगती है, उनका समाधान हो जाएं तो किसानों की 10 से 20% आमदनी बढ़ सकती है। कई व्यवहारिक समस्याएं किसानों ने सामने रखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें