Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक Satpal Singh Satti ने ग्राम पंचायत में होने वाली बैठक को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों से एकजुट होने का किया आग्रह

October 2, 2024

विधायक Satpal Singh Satti ने ग्राम पंचायत में होने वाली बैठक को लेकर पंचायतों के ग्रामीणों से एकजुट होने का किया आग्रह

ऊना: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना सदर के विधायक के सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को जिला भर के ग्राम पंचायत में होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठक को लेकर उन पंचायतों के ग्रामीणों से एकजुट होने का विशेष आग्रह किया है। जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा तुगलकी फरमान के चलते टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में झोंक दिया गया है। विधायक ने कहा की प्रदेश सरकार के इस अन्याय पूर्ण फैसले के चलते 40 ग्राम पंचायत को विशेष क्षेत्र में शामिल करते हुए इन लोगों पर महंगाई के दौर में आर्थिक बोझ लादने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायत के सभी ग्रामीण एकजुट होकर अपनी पंचायत की इस ग्राम सभा की विशेष बैठक में पहुंचे और अपने पंचायत प्रधानों के माध्यम से प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार के इस फैसले पर विरोध दर्ज करवाएं।

विधायक ने कहा कि इनमें से कई ऐसे गांव है जो न केवल शहर से दूर है अपितु किसी भी नेशनल हाईवे या स्टेट हाईवे से भी नहीं जुड़े हैं। उन गांवों को भी विकास के नाम पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में डालकर यहां के लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया गया है। विधायक से कहा कि सरकार का यह फैसला किसी भी प्रकार से लोगों के प्रति न्याय संगत नहीं है, जिसके चलते इसका हर मंच पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में इसको लेकर विशेष प्रस्ताव डाले जा रहे हैं। जिसमें सभी ग्रामीण अपनी पंचायत का साथ दें। ताकि 5 अक्टूबर को इस मसले को सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से उठकर इस फैसले को वापस लेने पर मजबूर किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें