Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुदाई करने वाली मशीन की चपेट में आया छात्र…गई जान, हो रही थी सड़कों की मरम्मत

October 2, 2024

खुदाई करने वाली मशीन की चपेट में आया छात्र…गई जान, हो रही थी सड़कों की मरम्मत

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में बुधवार की सुबह खुदाई करने वाली एक मशीन की चपेट में आने से नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र ट्यूशन के लिए जा रहा था, इस दौरान दिनेश नगर आटो स्टैंड के समीप दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोग उसे टॉलीगंज के बांगुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और लंबे समय से मरम्मत के अभाव में बदहाल सड़क के कारण दुर्घटना होने का आरोप लगाया। उन्होंने घटना के बाद पुलिस के देरी से मौके पर पहुंचने का भी आरोप लगाया। कुछ लोगों ने उस मशीन में भी तोड़फोड़ की, जिससे दुर्घटना हुई थी।

कोलकाता नगर निगम के वार्ड- 113 की पार्षद अनीता कर मजूमदार ने कहा कि भूमिगत जल निकासी कार्य के बाद क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लड़के को खुदाई मशीन के पिछले हिस्से से चोट लगी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें