Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामलीला की लालकिला मैदान में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, MP Manoj Tiwari बनेंगे भगवान परशु राम

October 2, 2024

रामलीला की लालकिला मैदान में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, MP Manoj Tiwari बनेंगे भगवान परशु राम

दिल्ली: देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने लीला स्थल लालकिला मैदान दिल्ली में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल प्रेस वार्ता में बताया कि रामलीला मंचन इस वर्ष 3 से 13 अक्तूबर 2024 को होगा एवं दशहरा पर्व 12 अक्तूबर 2024 को पूरे देश में धूम धाम से मनाया जायेगा । भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार, सिंगर, भाजपा सांसद श्री मनोज तिवारी भगवान परशु राम का किरदार निभायेंगे, वहीं दूरदर्शन के ख्याति प्राप्त सीरियल हम लोग में नन्हें का किरदार निभाकर स्टार बने अभिनय चतुर्वेदी लीला मंच पर भरत जी की भूमिका निभायेंगे। विजेन्द्र गुप्ता, दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता, राजा जनक और पूर्व विधायक विजय जौली भाजपा नेता गुरू वशिष्ठ, पूर्व मेयर जत्थेदार अवतार सिंह कुंभकरण, अपोलों हास्पीटल के डा. अशोक शर्मा सुसेन वैघ, सेवानिवृत आर्मी मेजर शालू वर्मा केकई आदि की भूमिका कर रही है।

अर्जुन कुमार ने कहा जाने माने फिल्म स्टार हिमांशु सोनी प्रभु श्रीराम, कनन मल्होत्रा श्री राम के अनुज लक्ष्मण, समीक्षा भटनागर जगत जननी माता सीता मैया एक्टर केतन करांडे रामभक्त हनुमान, फिल्म अभिनेता निमाई बाली महाबली रावण, लेजेन्ट अभिनेता असरानी राजा जनक के प्रमुख मंत्री, सिगर शंकर साहनी केवट, मनीष चर्तुवदी शिव, हेमन्त पांडे हरिभक्त नारद, मोहित त्यागी विभीषण, विघा शुक्ला कौशल्या आदि अभिनय करेंगे।

श्री अर्जुन कुमार के अनुसार इस बार रामलीला पूर्णतया डिजिटल तकनीक के साथ की जायेगी इसी कम में कमेटी कम्प्यूटर ग्राफिक्स, डिजाईनर के साथ-साथ मुंबई के अनुभवी टैक्नीशियनों की टीम मंच पर प्रस्तुत लीला के दृश्यों को और भव्य स्तर पर पेश करेंगी। लीला के सभी भक्ति गीतों को कमेटी ने मुंबई से मशहूर म्यूनिजक डायरेक्टर और सिगर्स के साथ का नये स्वरूप में रिकार्डिंग करवाई है।

लव कुश रामलीला कमेटी के महामंत्री श्री सुभाष गोयल ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि लीला मंच पर 1 अक्तूबर को सायं विख्यात भजन गायक श्री कन्हैया मित्तल द्वारा खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव के साथ भजन संध्या होगी और अनिरूद्धाचार्य जी महाराज का प्रवचन एवं भजन कार्यकम होगा। 2 अक्तूबर अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के तत्वावधान में दिल्ली एनसीआर के स्कूली छात्र-छात्रों द्वारा सम्पूर्ण रामायाण का मंचन होगा।

अभिनेता एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने कहा कि मैं बचपन से ही अपने गांव की रामलीला के पात्र निभाता रहा हूँ। मुझे खुशी है कि लव कुश रामलीला के मंच पर पूर्व में केवट, अंगद आदि का किरदार कर चुका हूँ। इस बार भगवान परशु राम का रोल करूंगा। यह भगवान परशु राम का किरदार निभाना निश्चित रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है इसलिए मैं अभी से इस किरदार की तैयारी कर रहा हूँ। दिल्ली विधान सभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मैं प्रभु श्रीराम के काज में जुडा हूँ और मुझे लव कुश रामलीला कमेटी के मंचन पर राजा जनक का रोल करने का अवसर मिला इसके लिए में कमेटी का धन्यवाद करता हूँ, यह मेरे लिए गर्व की बात है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें