Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Doctor Shot Dead: जैतपुर में डॉक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या, ड्रेसिंग कराने आए हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

October 3, 2024

Delhi Doctor Shot Dead: जैतपुर में डॉक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या, ड्रेसिंग कराने आए हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

जैतपुर। दिल्ली के जैतपुर के खड्डा कॉलोनी में दो नाबालिग बदमाशों ने बुधवार देर रात नीमा नर्सिंग होम के अंदर घुसकर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अस्पताल स्टाफ से ड्रेसिंग के बाद कहा कि डॉक्टर को दिखाना है। इसके बाद केबिन में पहुंचते ही हमलावरों ने डॉक्टर को एक के बाद कई गोली मार दी। डॉक्टर की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस की टीम ने हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।

जानकारी के मुताबिक, दो हमलावरों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित मरहम-पट्टी कराने के बहाने अस्पताल आए थे। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं, अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि दो लड़के आये थे। उन्होंने कहा कि चोट लगी है। ड्रेसिंग के बाद उन्होंने कहा कि डॉक्टर को दिखाना है। जैसे ही डॉक्टर के केबिन में गए उसके बाद दोनों बदमाशों ने डॉक्टर के सिर में गोली मार दी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

देर रात वरदात को बदमाशों ने दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक व्यक्ति अपने केबिन में कुर्सी पर बैठा था और उसके सिर से खून बह रहा था। घटना की सूचना पर जिला अपराध टीम और एफएसएल रोहिणी टीम को बुलाया गया। मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि लगभग 16-17 साल की उम्र के दो लड़के नर्सिंग होम में लगभग 1 बजे अस्पताल आए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें