Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

October 3, 2024

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 
मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,264.2 अंक गिरकर 83,002.09 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 345.3 अंक फिसलकर 25,451.60 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक,आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा।
चीन का शंघाई कम्पोजिट अवकाश के कारण आज और इस पूरे सप्ताह बंद रहेगा। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,579.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें