
जालंधर: बस्ती बावा खेल नहर में एक बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। बता दें कि नहर में से एक साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। बच्चे का शव मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल थाने को दी। जिसके बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
उजाला नगर निवासी एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ नहर पर जा रहा था। इसी बीच उनकी बेटी ने कार रुकवाई जिसके बाद वह पानी देखने के लिए नहर के पास पहुंचा, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। शख्स ने बताया कि उसने वहां लड़की का शव देखा। शख्स ने बताया कि पहले तो उसे लगा कि यह कोई खिलौना है, लेकिन बाद में उसे पता चला कि यह किसी बच्चे का शव है। जिसके बाद उस शख्स ने वहां मौजूद बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि एक आंटी ने बच्चे को फेंक दिया है। जिसके बाद शख्स ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...