Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीरिया में इजरायली हमले का निशाना बना नसरल्लाह का दामाद, हुई मौत

October 3, 2024

सीरिया में इजरायली हमले का निशाना बना नसरल्लाह का दामाद, हुई मौत

दमिश्क: दमिश्क के माज़ेह वेस्टर्न विला इलाके में हुए इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर कासिर सहित दो लेबनानी नागरिक मारे गए।सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, बुधवार को इजरायली हमले में तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाया गया, जहां हिजबुल्लाह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के नेता अक्सर रहते थे।

इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो गैर-सीरियाई शामिल हैं। इस हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई। सीरियाई रक्षा मंत्रलय ने बताया कि हमले में तीन नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार मंत्रलय ने कहा कि हमला इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से किया गया था।

बता दें कि 27 सितंबर को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक शक्तिशाली हवाई हमले में नसरल्लाह को मार गिराया था। इजरायल की ओर से बुधवार को किया गया हमला इस हफ्ते इस क्षेत्र में दूसरा हवाई हमला है। मंगलवार की सुबह हुए इजरायली हमले में एक पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें