Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री रामलीला मंचन के पहले दिन हुई प्रभु श्री राम, रामायण व हनुमान जी की पूजा, वृंदावन के कलाकारों ने पहले दिन बाधा समय

October 3, 2024

श्री रामलीला मंचन के पहले दिन हुई प्रभु श्री राम, रामायण व हनुमान जी की पूजा, वृंदावन के कलाकारों ने पहले दिन बाधा समय

ऊना: श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा मुख्यालय पर शुरू किए गए श्री रामलीला मंचन के पहले दिन श्री रामलीला मैदान ऊना में रात्रि के रामलीला मंचन में वृंदावन के कलाकारों ने खूब समय बांधा। जय प्रिया शरण व पार्टी के कलाकारों ने पहले दिन का शुभारंभ प्रभु श्री राम सीता माता, रामायण जी व हनुमान जी की आरती के साथ किया ।इस दौरान कलाकारों ने मंच पर बेहतर प्रस्तुतियां दी। रामायण क्या है और रामलीला का मंचन क्यों होता है ?भगवान श्री राम की मर्यादाएं क्या है ?पाप पुण्य क्या है ? यश अपयश क्या है? इन सब पर वर्णन किया गया श्री राम के दिखाएं मार्ग पर चलने का कथा व्यास से विष्णु जी ने आग्रह किया और सामाजिक बुराइयां खत्म हो भाईचारा बड़े ,सनातन मजबूत हो इसको लेकर के अपनी बात रखी।पहले दिन का शुभारंभ श्री रामलीला कमेटी ऊना के अध्यक्ष अविनाश कपिला,चेयरमैन प्रिंस राजपूत, महामंत्री डॉक्टर सुभाष शर्मा ,मास्टर चमन लाल चौधरी, मदन लाल शर्मा ,गणेश सांभर, राजीव भनोट ,बलविंदर कुमार गोल्डी, आशुतोष शर्मा,सागर,अश्विनी ,गोपाल कृष्ण पालु, राम,कार्तिक ,सूरज शर्मा ,लक्क़ी की उपस्थिति में हुआ ।

श्री अविनाश कपिला व अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने मंत्रो उच्चारण के बीच रिबन काटा और रात्रि मंचन की शुरुआत की। अविनाश कपिला ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हम प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन करते हुए लोगों तक उनकी शिक्षाएं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक आये ,बच्चों को लेकर इसमें उपस्थित हो, ताकि हम बच्चों को बता सके की रामायण कहती क्या है ?श्री राम का जीवन है क्या ?और किस प्रकार सदाचार पर चलना है ?धर्म के रास्ते पर चलना है? अविनाश कपिला कहा कि समाज के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है और सब की सहभागिता इसमें रहती है ।उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व रामलीला मैदान में मनाया जाएगा ।वहीं प्रिंस राजपूत ने कहा कि वृंदावन से विशेष रूप से कलाकार आए हैं और बेहतरीन मंचन किया जा रहा है इसलिए सभी इस मंचन को देखें और अपने जीवन में भी इन शिक्षाओं को उतारे। मंच संचालन डॉक्टर सुभाष शर्मा ने बेहतर ढंग से किया। उन्होंने कहा कि रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रामलीला का मंचन प्रतिदिन होगा और दिन में 4:00 बजे से 7:00 बजे तक झांकियां व रामलीला मंचन ग्राउंड में रहेगा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें