Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024: मां ब्रह्मचारिणी इन राशियों पर करेगी कृपा, मिलेगा हर दुखों से छुटकारा, जानिए सभी राशियों का हाल

October 4, 2024

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024: मां ब्रह्मचारिणी इन राशियों पर करेगी कृपा, मिलेगा हर दुखों से छुटकारा, जानिए सभी राशियों का हाल

4 October 2024 Ka Rashifal: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. 4 अक्टूबर 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है ये आप अपना राशिफल पढ़कर जान सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है. दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. दैनिक राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है.

1.मेष राशिफल 

मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कई तरह के बदलाव लेकर आ सकता है. जहां एक ओर आपको धन की प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे वहीं दूसरी ओर आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

2. वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. आपका मन प्रसन्न रहेगा और नई चीजों की शुरुआत के लिए यह दिन अनुकूल है. आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यापार और नौकरी में आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे.

3. मिथुन राशि फल

कुछ आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं खासकर दिन के बीच में, उस दौरान आपको अपने बजट पर कड़ी नजर रखने की जरूरत होगी और बिना सोचे-समझे किसी वित्तीय निर्णय से बचना होगा.

4. कर्क राशि फल

आज आपको कर्ज लेने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इसे चुकाने में मुश्किलें आ सकती हैं. सफेद वस्त्र और चावल का दान करने से भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.

5. सिंह राशिफल 

6. कन्या राशिफल 

अगर कन्या राशि के जातक व्यवसाय में हैं तो इस साल नए अवसर और विस्तार के संकेत हैं. साझेदारी में नए प्रोजेक्ट्स शुरू हो सकते हैं जो भविष्य में आपको आर्थिक लाभ दिला सकते हैं.

7. तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा. आप आज कोई नया घर या संपत्ति खरीद सकते हैं. परिवार में कोई विवाद हो सकता है, लेकिन आपको इससे दूर रहना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि किसी भी प्रकार का विवाद आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है

8. वृश्चिक राशिफल 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज निवेश के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. शेयर बाजार या किसी अन्य जोखिम भरे निवेश में जल्दबाजी न करें. धन के मामले में हर तरह से सतर्कता बरतें.

9. धनु राशिफल 

आज कुछ अनियोजित खर्च अचानक आ सकते हैं जो आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं. अपने खर्चों को नियंत्रित करने और उचित बचत योजनाओं पर आज आपको ध्यान देने की आवश्यकता है.

10. मकर राशिफल

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है. आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है.

11. कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा. परिवार के लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें.

12. मीन राशिफल 

आपको अपने आर्थिक प्रबंधन में सावधानी और धैर्य दिखाने की जरूरत होगी ताकि आप किसी बड़ी वित्तीय समस्या से बच सकें. आज का आर्थिक राशिफल आपको स्थिरता और लाभ के संकेत देता है लेकिन इसके लिए समझदारी से काम लेना होगा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें