Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

TVF का ‘थलैवेट्टियां पलायम’ कर रहा है धमाल, बना नेशनल लेवल पर टॉप 10 में ट्रेंड करने वाला पहला शो

October 4, 2024

TVF का ‘थलैवेट्टियां पलायम’ कर रहा है धमाल, बना नेशनल लेवल पर टॉप 10 में ट्रेंड करने वाला पहला शो

मुंबई : TVF ने हमेशा ऐसे शो बनाए हैं जो दर्शकों से बहुत अच्छे से जुड़े हुए हैं, और यह दिखाते हैं कि उन्हें अपने दर्शकों को अच्छी तरह से समझने में महारत हासिल है। “थलैवेट्टियां पलायम” की बड़ी सफलता, जो आजकल पूरे देश में चर्चा का विषय है, इसका एक बड़ा उदाहरण है। इसे चारों ओर से प्यार और सराहना मिल रही है, और यह शो देश का पहला तमिल सीरीज है जो सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

थलैवेट्टियां पलायम के साथ, ये पहली बार है जब किसी क्षेत्रीय शो ने देश भर में इतना बड़ा प्रभाव डाला है। ये पहली बार है जब एक तमिल सीरीज नेशनल लेवल पर ट्रेंड कर रही है, और लोग इसके कंटेंट को पसंद कर रहे हैं। नॉर्थ में लोगों का दिल जीतने के बाद, ये शो साउथ में भी पॉपुलर हो रहा है, जो TVF की स्किल को दिखाता है कि वो ऐसा कंटेंट बना रहे हैं जो हर जगह के दर्शकों से कॉन्टेक्ट करता है।

TVF के थलैवेट्टियां पालयम ने अपनी रिलीज के तुरंत बाद ही पॉपुलैरिटी हासिल करना शुरू कर दिया। ऑरमैक्स मीडिया के ओटीटी व्यूअरशिप अनुमान के मुताबिक, यह 2.1 मिलियन व्यू के साथ भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्ट्रीमिंग ओरिजिनल में शामिल होने वाला एकमात्र रीजनल शो है। यह TVF के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह शो अपनी रिलीज़ के बाद भी लंबे समय बाद भी अच्छा पर्रोमेंस कर रहा है। यह शो भारत के टॉप 10 टीवी शो में भी शामिल हो चुका है। इसकी जबरदस्त सफलता यह दिखाती है कि ऐसे कंटेंट भाषा की बाधाओं से परे होने के साथ, सफलता के नए स्टैंडर्ड सेट करने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा, इस साल TVF ने सपने वर्सेज एवरीवन, वेरी पारिवारिक, पंचायत सीजन 3, कोटा फैक्ट्री सीजन 3, गुल्लक सीजन 4 और अरेंज्ड कपल जैसे शो के साथ अपना दबदबा बनाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें