Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिर्जापुर सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, सहायता राशि का ऐलान

October 4, 2024

मिर्जापुर सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, सहायता राशि का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद मिर्जापुर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाएं और घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके अलावा, सीएम योगी ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए।

बता दें कि यूपी के मिर्जापुर में शुक्रवार को सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना कछवा क्षेत्र में मिजर्मुराद कछवा बॉर्डर जीटी रोड पर एक ट्रैक्टर को पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर कुल 13 लोग सवार थे, जो भदोही से वाराणसी की ओर जा रहे थे। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 13 लोगों में से 10 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर (बीएचयू) वाराणसी भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें