Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इलेक्ट्रिक वाहन काउंटरवेलिंग मामले पर यूरोपीय संघ के अंतिम मसौदे के फैसले का दृढ़ता से विरोध करता है चीन:चीनी वाणिज्य मंत्रालय

October 5, 2024

इलेक्ट्रिक वाहन काउंटरवेलिंग मामले पर यूरोपीय संघ के अंतिम मसौदे के फैसले का दृढ़ता से विरोध करता है चीन:चीनी वाणिज्य मंत्रालय

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 4 अक्तूबर को कहा कि चीन इलेक्ट्रिक वाहन काउंटरवेलिंग मामले पर यूरोपीय संघ के अंतिम मसौदे के फैसले का दृढ़ता से विरोध करता है, लेकिन साथ ही चीन ने यूरोपीय संघ की समाधान के लिए वार्ता जारी रखने की राजनीतिक इच्छाशक्ति पर भी ध्यान दिया। चीन-यूरोप तकनीकी टीम 7 अक्टूबर को वार्ता जारी करेगी।

रिपोर्टों के अनुसार 4 अक्टूबर को, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने यूरोपीय आयोग द्वारा प्रस्तुत इलेक्ट्रिक वाहन काउंटरवेलिंग मामले पर अंतिम मसौदे के फैसले को मंजूरी देने के लिए मतदान किया, और चीन में उत्पन्न होने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर अंतिम काउंटरवेलिंग शुल्क लगाने की योजना बनायी। इस बारे में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जवाब दिया।

इस प्रवक्ता ने कहा कि चीन के इलेक्ट्रिक वाहन बाज़ार के प्रभुत्व का पालन करते हुए पूर्ण प्रतिस्पर्धा पर कायम रहते हैं, निरंतर स्वतंत्र नवाचार के माध्यम से दुनिया की हरित सार्वजनिक वस्तुओं की उच्च गुणवत्ता वाली आपूर्ति को बढ़ाते हैं, और जलवायु परिवर्तन के वैश्विक मुकाबले में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यूरोपीय संघ की संरक्षणवादी नीतियां डब्ल्यूटीओ के नियमों का गंभीर उल्लंघन करती हैं और सामान्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में हस्तक्षेप करती हैं, जो न केवल चीन-यूरोप व्यापार और निवेश सहयोग में बाधा डालता है और यूरोपीय संघ की अपनी हरित परिवर्तन प्रक्रिया में देरी करता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक संयुक्त प्रयासों को भी प्रभावित करेगा।

इस प्रवक्ता ने कहा कि चीन चीन-यूरोप व्यापक रणनीतिक साझेदारी की रक्षा की समग्र स्थिति के आधार पर दोनों पक्षों के नेताओं द्वारा संपन्न सहमति को लागू करता है, और बातचीत व परामर्श के माध्यम से मतभेदों को ठीक से संभालने में हमेशा सबसे बड़ी ईमानदारी को बरकरार रखता है। चीन के इलेक्ट्रिक वाहनों के खिलाफ यूरोपीय संघ के सब्सिडी विरोधी मामले पर चीन का रुख सुसंगत और स्पष्ट है। चीन इस मामले में यूरोपीय संघ की अनुचित व गैर-अनुपालक संरक्षणवादी प्रथाओं का दृढ़ता से विरोध करता है और यूरोपीय पक्ष द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर काउंटरवेलिंग शुल्क लगाने का विरोध करता है।

उधर, चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन कमेटी के प्रवक्ता ने उसी दिन कहा कि हम चीन-यूरोप इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग सहयोग के जोरदार विकास पर यूरोपीय पक्ष की उपेक्षा का दृढ़ता से विरोध करते हैं, यूरोपीय पक्ष द्वारा प्रासंगिक तथ्यों और जांच नियमों की उपेक्षा करते हुए गलत पहचान को सही करने से इनकार करने का दृढ़ता से विरोध करते हैं, और यूरोपीय संघ द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर काउंटरवेलिंग शुल्क लगाने का दृढ़ता से विरोध करते हैं। चीनी इलेक्ट्रिक वाहन उद्यम पूरी ईमानदारी के साथ यूरोपीय पक्ष की जांच में सहयोग कर रहे हैं, और कीमत प्रतिबद्धता आदि माध्यमों से डब्ल्यूटीओ नियमों के तहत चीन-यूरोप इलेक्ट्रिक वाहन आर्थिक और व्यापार विवादों को उचित रूप से हल करने की उम्मीद करते हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें