Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसाः इलाके की दुकान में लगी भीषण आग, पति-पत्नी सहित पूरे परिवार की हुई मौत

October 6, 2024

दर्दनाक हादसाः इलाके की दुकान में लगी भीषण आग, पति-पत्नी सहित पूरे परिवार की हुई मौत

मुंबई। मुंबई में ‘भारत इंडस्ट्रियल एस्टेट’ की इमारत में शनिवार रात भीषण आग लग गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने रविवार को इस हादसे की जानकारी साझा की। बताया कि उत्तरी मुंबई के चेंबूर उपनगर में एक दुकान में लगी भीषण आग में पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। इनमें दो बच्चे भी थे। हादसे में दो लोग झुलस गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण हादसा सुबह करीब 5.15 बजे सिद्धार्थ कॉलोनी में हुआ। मरने वालों में पति पत्नी दो बच्चे और एक रिश्तेदार शामिल है। सभी सोए थे इसलिए आग लगने का आभास नहीं हुआ।

अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान में लगी। यहीं से बिजली की वायरिंग से होते हुए ऊपर के फ्लोर तक पहुंच गई। धीरे धीरे घर का सारा सामान जल गया। नीचे दुकान थी और ऊपर की मंजिल में परिवार रहता था। सूचना पर दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। पीड़ितों को रेस्क्यू किया।

आनन फानन में दमकल विभाग पीड़ितों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम अनीता गुप्ता (39 साल), प्रेम गुप्ता और मंजू प्रेम गुप्ता (30 साल) समेत नरेंद्र गुप्ता (10) और पैरिस गुप्ता (7 साल) है।

बता दें, शनिवार को मुंबई के पास ही लगी भीषण आग में एक पूरा गोदाम जलकर राख हो गया था। मुंबई से करीब 40 किलोमीटर दूर भिवंडी तालुका के एक गांव में वी लॉजिस्टिक्स गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई थी। गोदाम में बड़ी मात्र में हाइड्रोलिक ऑयल, कपड़ा, प्लास्टिक का सामान और केमिकल रखा हुआ था। हालांकि उस हादसे में कोई झुलसा नहीं था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें