Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय महिला टीम ने Asia Rugby Sevens में रजत पदक जीता

October 6, 2024

भारतीय महिला टीम ने Asia Rugby Sevens में रजत पदक जीता

मुंबई: भारतीय महिला रग्बी टीम ने काठमांडू में एशियाई रग्बी इमिरेट्स सेवंस ट्राफी के फाइनल में फिलीपींस से 5-7 से मिली हार के बाद रजत पदक हासिल किया। शिखा यादव की अगुआई वाली टीम सेमीफाइनल में गुआम को 24-7 से हराने के बाद तालिका में शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंची थी। लीग दौर में भारत ने श्रीलंका को 29-10 और इंडोनेशिया को 17-10 से शिकस्त दी थी।

टूर्नामेंट शुक्रवार और शनिवार को कराया गया। टीम के रजत पदक पर फक्र महसूस करते हुए भारतीय कप्तान शिखा ने कहा कि वे आगामी प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने कोच वैसाले सेरेवी और सहयोगी स्टाफ का भी शुक्रिया किया। विज्ञप्ति के अनुसार शिखा ने कहा, ‘‘रजत पदक जीतना विशेष है, लेकिन टीम इस पदक का रंग स्वर्ण में बदलने के लिए खुद पर काम करना जारी रखेगी।

जिस तरह से टीम ने मजबूत टीम के खिलाफ खेल दिखाया, मुझे उसे पर गर्व है। उन्होंने कहा, ‘‘यह टीम के लिए साल का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। हम मुख्य कोच और पूरे सहयोगी स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें