Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान में भीषण हादसाः तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

October 6, 2024

राजस्थान में भीषण हादसाः तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

जयपुर। राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। लालसोट थाने के प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दौसा से जयपुर की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बस अड्डे के पास तीन मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया जिससे मोटरसाइकिल सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डंपर के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें