Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी स्कूलों के 50 प्रधानाध्यापक IIM अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए हुए रवाना

October 7, 2024

सरकारी स्कूलों के 50 प्रधानाध्यापक IIM अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए हुए रवाना

चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी स्कूलों के 50 हेडमास्टर और हेडमिस्ट्रेस का दल प्रशिक्षण के लिए आईआईएम अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीसरा बैच है जिसे प्रशिक्षण के लिए अहमदाबाद भेजा गया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। इस बैच के बाद प्राथमिक स्कूलों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने की तैयारी चल रही है। पंजाब सरकार ने इसके लिए फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया है।

इस एमओयू पर इसी महीने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और तुर्कू यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि के बीच हस्ताक्षर हुए थे। पहले बैच में प्राथमिक स्कूलों के 72 शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजा जाएगा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 सप्ताह का होगा। शिक्षा विभाग ने इच्छुक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। प्राप्त आवेदनों में शर्तें पूरी करने वालों को आगे भेजा जाएगा। इससे पहले हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपलों को सिंगापुर से प्रशिक्षण दिलाया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें