Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिठाई की दुकान में हुई लूट, चोर 30 हजार रुपये की नकदी और 10 किलो मिठाई लेकर फरार

October 7, 2024

मिठाई की दुकान में हुई लूट, चोर 30 हजार रुपये की नकदी और 10 किलो मिठाई लेकर फरार

हिसार: हिसार जिले के बहबलपुर बस स्टैंड पर एक मिठाई की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दुकान मालिक सत्यवान ने बताया कि बहबलपुर में खेड़ी बर्की रोड पर उनकी श्री बालाजी मिष्ठान भंडार नाम से मिठाई की दुकान है। जब वह कल सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ मिला।

जब सामान की जांच की गई तो दुकान मालिक ने करीब 10 किलो मिठाई और 30 हजार रुपये की नकदी गायब पाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो एक पुरुष और एक महिला चोरी करते नजर आए। वीडियो में एक युवक दुकान के शटर के ताले तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक महिला दुकान के बाहर खड़ी होकर निगरानी कर रही है। युवक दुकान से मिठाई और नकदी चुराकर बाहर आता है और दोनों वहां से चले जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें