Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी के लिए लड़की ने चढ़ा दी पूरे परिवार की ‘बलि’, 13 लोगों की मौत

October 7, 2024

पाकिस्तान में दिल दहलाने वाली वारदात, प्रेमी के लिए लड़की ने चढ़ा दी पूरे परिवार की ‘बलि’, 13 लोगों की मौत

Pakistan Family Murder: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां, अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बारे में बताया गया है कि यह लड़की ने अपने प्यार के खातिर पूरे परिवार का खात्म कर दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने बताया कि ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। इसने बताया कि लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी

आटा में मिलाया था जहर
मिली जानकारी के अनुसार जांच में पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। लड़की गुस्से में थी क्योंकि उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था। लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात स्वीकार की है। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, ‘खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई. जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें